Showing posts with label Ghazals. Show all posts
Showing posts with label Ghazals. Show all posts

Saturday, 22 October 2011

दिल के ज़ज्बात यूँ दिखे हर सू ...



दिल के ज़ज्बात यूँ दिखे हर सू 
लोग हंस कर गले मिले हर सू 

आज भी है सवाल, सहरा में
आब ही आब क्यूँ दिखे हर सू

ज़िंदगी मुस्करा नहीं पाती 
चश्मे नम लोग दिख रहे हर सू 

कोई हैवान क्यूँ बना होगा
नेक इंसान पूछते हर सू

ख्वाहिशें बढ़ गयी हैं अब इतनी
आज ईमान बिक रहे हर सू


दिल कई आज रात टूटे हैं 
लोग अफ़सूरदा दिखे हर सू 

गुम कहाँ हो गयी मुहब्बत सब 
आज दिखते हैं दिलजले हर सू 


दुःख भरे दिन तो बीतने ही थे 
दीप खुशियों के जल उठे हर सू

Friday, 14 October 2011

बे नजर है अद्ल, आजम कभी था न है न होगा ........





    
 बे नजर है अद्ल, आजम कभी था न है न होगा ........ अद्ल - न्याय , आजम - गूँगा
जो न सच सुने वो आज़म कभी था न है न होगा .........आज़म - श्रेष्ठ

जग जीत कर जहां से जगजीत था गया जो
सुर से जुदा तो सरगम कभी था न है न होगा

मुझे छोड़ कर गया जो था वो राह का मुसाफिर
मेरा यार मुझसे बरहम कभी था न है न होगा

जो सभी के काम आये, है मकाम उसका ऊंचा
न शरफ़ करीम का कम कभी था न है न होगा .........शरफ़ - श्रेष्ठता , करीम - दानी

तुझे चाहता बहुत है वो ज़हीन है मगर कुछ
तेरी चाह का मुजस्सम कभी था न है न होगा

है खराब जिसकी नीयत करे लाख बार कोशिश
वो शरीक़े आबे ज़मज़म कभी था न है न होगा ....... आबे ज़मज़म - मक्का के पवित्र कुएं का जल

लबे तिश्नगी समंदर की बुझा रहा है दरिया ...........तिश्नगी - प्यास
न समन्दरों में ये दम कभी था न है न होगा