Wednesday 9 November 2011

अनोखे सेब की बड़ी खूबिया, है कई बीमारियों के लिए रामबाण....


कहते हैं सेब यानी सेवफल सेहत का दोस्त है। नियमित रूप से सेवफल का सेवन करने से तन-मन स्वस्थ रहता है। सेब की लालिमा से गालों पर भी चमक आती है। कहा जाता है कि रोज सुबह खाली पेट एक सेवफल खाने से आपको कभी डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। माना जाता है कि रोजाना सेवफल के सेवन से एसीडिटी भी खत्म होती है। अगर आपको भूख नहीं लगती है। कच्चे खट्टे सेवफल का रस निकालकर उसमें शक्कर मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से भूख खुलकर लगने लगती है। 

भोजन के एक घण्टे के बाद दोपहर में या रोज नित्यकर्मों से निवृत्त होने के बाद सेव का मुरब्बा खूब चबा-चबाकर खाने से मस्तिष्क एवं हृदय को बल मिलता है। रुचि के अनुसार उचित मात्रा में खाना चाहिए। नींद नहीं आना भी आजकल एक आम समस्या है। काम के अधिक तनाव और थकान के चलते अनिद्रा परेशान करने लगती है। अनिद्रा के रोगी को सुबह सेब का मुरब्बा और शाम को सेवफल नियमित रूप से खाना चाहिए। 

शराब का सेवन करने वाला यदि व्यसन छोडऩा चाहता हो तो उसे सुबह-शाम सेवफल खाना चाहिए। इससे धीरे-धीरे व्यसन छूट जाएगा। सुबह-शाम एक-एक गिलास सेवफल जूस का सेवन करें। प्रतिदिन एक सेवफल छिलकासहित सेवन करने से शरीर फूर्तिला रहता है।। रोगियों और वृद्धों को तो एक सेवफल प्रतिदिन अवश्य ही खाना चाहिए। सेवफलों का रस निकालकर थोड़ी मिश्री मिलाकर पीने से खांसी ठीक होती है। दिमागी कमजोरी भी दूर होती है। बावासीर, कब्ज, पेचिश और अर्जीण, सिरदर्द, दिमागी कमजोरी आदि सभी रोग दूर होते हैं।

No comments: